सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दामोदर नगर कानपुर में भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा तीन दिवसीय प्रधानाचार्य समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी संकुल से प्रधानाचार्य ने सहभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हेमचंद्र जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश, श्री दिनेश जी क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रत्नेश कुमार अवस्थी जी द्वारा अतिथियो का परिचय एवं स्वागत कराया गया। हेमचन्द जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी ने कहा कि हम योजना बनाकर कार्य करते हैं जिससे समाज को अच्छे नागरिक मिल सके हमको संपर्क करना आवश्यक है तब विद्यालय समाज केंद्रित होता है इस कार्यक्रम में मा श्री रजनीश पाठक जी प्रदेश संगठन मंत्री जी,डॉक्टर राकेश निरंजन जी अध्यक्ष, मा श्री राकेश पोरवाल जी मंत्री जी, श्री अयोध्या प्रसाद जी मिश्र प्रदेश निरीक्षक कानपुर प्रांत श्री आर के सिंह जी सह मंत्री जी श्री अजय जी, श्री शिवकरण जी संभाग निरीक्षक विद्यालय के प्रबंधक श्री ओम प्रकाश अग्रवाल तथा समस्त प्रधानाचार्य बंधु एवं भगिनी उपस्थित रहे।









