दिनांक 25/03/2025 दिन मंगलवार को सभी प्रांतीय समितियों के समस्त प्रदेश
निरीक्षकों की बैठक विद्या भारती पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय संगठन मंत्री
माननीय हेमचन्द्र जी एवं क्षेत्रीय मंत्री डॉ० सौरभ मालवीय जी के साथ संपन्न
हुई | इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय मंत्री जी द्वारा सभी प्रान्त सम्बन्धी
विषयों पर विचाराधीन होने का आग्रह किया | जिसमें उन्होंने आधुनिक तकनीक से
कार्य करने की प्रेरणा दी | मंत्री जी ने बताया कि सभी प्रदेश निरीक्षक अपने
प्रान्त स्तर की टोली का गठन कर प्रत्येक माह एक गोष्ठी या कार्यक्रम का आयोजन
करे | अपने कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करे | अपने
कार्यक्रमों में जिले व अन्य पदाधिकारियों एवं पूर्व छात्रों को मंचस्थ किया
जाये | अपनी बैठक को लिखित रूप से न कराकर PPT के माध्यम से करे | साथ ही साथ
माननीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री के द्वारा शैक्षिक विकास की ओर प्रेरित किया
गया | मातृ सम्मलेन व मातृ भारती का गठन एवं उसे सक्रिय करना | मेधावी छात्रो
को अग्रसरित तथा कमजोर छात्रो को विशेष ध्यान देना | इस चर्चा के साथ बैठक
संपन्न हुई |












