नागाजी_सरस्वती_विद्या_मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माल्देपुर (बलिया) में 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन पूर्ण अनुशासन एवं शुचिता के साथ किया जा रहा है।
इस दौरान विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान हेमचंद्र जी ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
साथ में संभाग निरीक्षक श्री कन्हैया चौबे जी तथा प्रदेश निरीक्षक श्री राम सिंह जी भी उपस्थित रहे।
भैया-बहन पूरी एकाग्रता और निष्ठा के साथ परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, जिससे विद्या भारती की गुणवत्ता, अनुशासन एवं संस्कारमय शिक्षा की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।












