ईश्वर की असीम अनुकम्पा से विद्या भारती पूर्वी उ०प्र० कार्यालय भवन के विस्तार का निर्माण कार्य चल रह था जो कि पूर्ण हो चुका है | जिसका लोकार्पण (गृह प्रवेश) दिनांक 07 अप्रैल 2025 को माननीय यतीन्द्र जी शर्मा, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री, विद्या भारती के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ | जिसमें विद्या भारती पूर्वी उ०प्र० के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा० हेमचन्द्र जी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ० सौरभ मालवीय उपस्थित रहे | डॉ० सौरभ जी ने लोकार्पण के पूजन का कार्य संपन्न किया | पूजन के उपरांत सुन्दरकाण्ड पाठ व हवन एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण (सह भोज) संपन्न हुआ |

























