आज दिनांक 4 दिसम्बर 2025 को ’’ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, सिविल लाइन्स’’ में प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित विद्यालय का शुभ भ्रमण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमन्त्री मा. केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा हुआ।
प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी ने उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।
अपने दौरे के दौरान उन्होंने विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति, छात्र संख्या, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, पठन-पाठन की गुणवत्ता, पूर्व छात्र परिषद् तथा विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।
मा. उपमुख्यमन्त्री जी ने विद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों और सामाजिक जागरूकता में निभाई जा रही इसकी सक्रिय भूमिका की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
यह अवसर शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यालय के विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त करता है।











