आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को विद्यालय परिवार को गौरव की अनुभूति हुई जब विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय जी का स्नेहिल आगमन हुआ।
वंदना सत्र में माननीय मंत्री जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन संपन्न हुआ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी जी ने मंत्री जी का स्वागत एवं सम्मान किया।
माननीय मंत्री जी ने शिक्षण कार्य, पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं कार्यालय का अवलोकन किया तथा कन्या भारती की पदाधिकारियों एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद कर उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया।













