आज विद्यालय में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई।
आचार्या श्रीमती जुही जी ने सरदार पटेल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रसेवा भाव को याद किया।
आचार्य श्री अनुराग बाजपेयी जी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा —
“हमें सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सशक्त बनाना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती ममता सिंह जी ने छात्राओं को सरदार पटेल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर दृढ़ निश्चय और राष्ट्रप्रेम की भावना को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की सभी आचार्य एवं आचार्या बहनें उपस्थित रहीं। 












