सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज माधवपुरी, बहराइच में बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को मासान्त के अवसर पर दक्षता वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ।
इस अवसर पर आचार्यों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, योगाभ्यास एवं समता अभ्यास कराए गए। साथ ही आचार्यों को शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ शांत एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।












