आज संपूर्ण राष्ट्र लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। इसी अवसर पर मातृशक्ति के जागरण के माध्यम से राष्ट्र को सुख, समृद्धि एवं चरमोत्कर्ष की ओर ले जाने की संकल्पना को साकार करते हुए सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।

मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती रेणु मणि त्रिपाठी जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीता श्रीवास्तव जी, एवं मुख्य वक्ता डॉ. शैल पांडे जी रहीं।
मुख्य वक्ता डॉ. शैल पांडे जी ने कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण एवं पंच परिवर्तन के विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और माताओं को परिवार व समाज निर्माण की धुरी बताया।

इस अवसर पर सभी मातृ शक्तियों को उनके समाजसेवी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया तथा उन्होंने स्वयं में निहित सप्त शक्तियों — कीर्ति, श्री, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा — के जागरण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन एवं शांति मंत्र पाठ से हुआ।