भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा तीन दिवसीय प्रधानाचार्य समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दामोदर नगर कानपुर में आयोजित की गई जिसमें सभी संकुल से प्रधानाचार्य ने सहभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भवानी जी प्रांत संघ चालक, डॉ. सौरभ मालवीय क्षेत्रीय मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश, श्री रजनीश जी प्रांत संगठन मंत्री कानपुर प्रांत ने दीप प्रज्वलित किया। भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा प्रकाशित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विशेषांक अनुभव पत्रिका का डॉक्टर सौरभ मालवीय, प्रांत संघ चालक भवानी जी तथा श्री रजनीश जी ने विमोचन संकुल प्रमुख व प्रांत प्रमुख श्री रामकृष्ण बाजपेई जी के साथ किया | इसके बाद मा० सौरभ मालवीय जी ने कानपुर प्रांत की बेवसाइट का लोकार्पण किया इसके बाद डॉ.मालवीय ने कहा कि हम योजना बनाकर कार्य करते हैं हमारी प्रमुख भूमिका विद्यालय को श्रेष्ठ बनाना है | भवानी जी ने कहा कि हम राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का कार्य करते हैं अतः हमको अपने कार्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए |














