राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, सिकंदरपुर बस्ती में पूर्व छात्र परिषद द्वारा स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए आत्मनिर्भर भारत व राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लिया।









