आज विद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव जी की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आचार्य अरुण कुमार जी ने दोनों महापुरुषों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य डॉ० योगेन्द्र प्रताप सिंह जी ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा —
“सरदार पटेल ने भारत की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र की एकता को साकार किया, वहीं आचार्य नरेन्द्र देव जी ने समाजवादी विचारधारा और शिक्षा को नई दिशा दी।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजन ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और भारत की अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन सर्वेन्द्र कुमार अवस्थी जी ने किया।











