सनातन परम्परा के अनुसार त्रेतायुग में रावन के अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुनः स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्री राम के रूप में अवतार लिया था | रामनवमी का त्योहार चैत्र मासके शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है | दिनांक 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी का उत्सव मनाया गया तथा इसके साथ कन्या भोज का भी आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री माननीय यतीन्द्र जी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में एवं विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचन्द्र जी उपस्थित रहे | हवन पूजन के बाद कन्या भोज तथा प्रसाद वितरण संपन्न हुआ |






















