आज विद्यालय में वार्षिक निरीक्षण संपन्न हुआ।
वंदना सभा में माननीय प्रदेश निरीक्षक जी (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिंदकी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ श्री बलराम जी, श्री प्रशांत जी, श्री आशीष जी तथा कार्यालय प्रमुख श्री निगम जी भी सम्मिलित हुए।
माननीय प्रदेश निरीक्षक जी ने भैया-बहनों को राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रेरक प्रसंगों से मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रधानाचार्य श्री बलराम जी ने विद्यार्थियों को छोटी-छोटी गलतियों से सीखने और सुधार की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद आचार्य ने सभी आगंतुकों का परिचय कराते हुए हार्दिक स्वागत किया। 
संस्कार, शिक्षा और प्रेरणा का संगम – सरस्वती विद्या मंदिर, चिरगांव











