वसंत पंचमी के पावन एवं शुभ अवसर पर विद्या भारती के नवीन कार्यालय का विधिवत वास्तु पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह माननीय डॉ. कृष्ण गोपाल जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्या भारती द्वारा राष्ट्र निर्माण, शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए नवीन कार्यालय को संगठन की भावी गतिविधियों का सशक्त केंद्र बताया।
पूजन में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा0 हेमचन्द्र जी तथा क्षेत्रीय मंत्री डॉ0 सौरभ मालवीय जी उपस्थित रहे |

कार्यक्रम में विद्या भारती से जुड़े पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिससे वातावरण श्रद्धा, ऊर्जा एवं संकल्प से परिपूर्ण रहा।

मां सरस्वती की कृपा से यह नवीन कार्यालय शिक्षा व राष्ट्रसेवा के नए आयाम स्थापित करे—यही कामना।
