कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खलीलाबाद (संत कबीरनगर) द्वारा आयोजित भजन संध्या एवं परिवार मिलन कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। 

इस पावन अवसर पर आदरणीय राम सिंह जी (प्रदेश निरीक्षक, शिशु शिक्षा समिति), श्री ऋषिदीप जी (विभाग प्रचारक), श्री निर्मल जी (विभाग संघचालक), धीरज जी (जिला प्रचारक) सहित समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
भजन संध्या के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का सृजन हुआ तथा परिवार मिलन कार्यक्रम ने सभी के बीच आत्मीयता, एकता एवं संस्कारों की भावना को और सुदृढ़ किया। 













