सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर के माधव सभागार में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद / विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा कोई चुनौती नहीं, बल्कि आत्मनिर्माण और प्रेरणा का अवसर है। संयमित जीवनचर्या, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और अर्जुन की दृष्टि जैसी साधना से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।
(प्राचार्या, देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया)
उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि तनाव नहीं, अनुशासन और संतुलन ही सफलता की कुंजी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय देवरिया
उन्होंने लक्ष्य साधना में एकाग्रता के महत्व को रहीम के दोहे “एकै साधे सब सधे…” के माध्यम से स्पष्ट किया।









