कार्यक्रम में खेल गतिविधियों के सुदृढ़ संचालन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा संगठनात्मक सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय अतिथियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी उद्बोधन से बैठक अत्यंत सार्थक एवं ऊर्जावान रही।
विद्या भारती के ध्येय के अनुरूप खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई। 













