“परम्परा और तकनीक का संतुलित संगम” — इसी मूल भाव के साथ विद्या भारती सतत् शिक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा को नई दिशा दे रही है।
क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सौरभ मालवीय जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में वर्षभर की कार्ययोजना तैयार की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित हुई।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी एवं डॉ. राम मनोहर जी का प्रेरक सान्निध्य प्राप्त हुआ।
संस्कारयुक्त, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता पुनः ऊर्जा से भरकर अपने दायित्वों के लिए अग्रसर हुए।












