दिनांक 13 फरवरी 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखपेडाबाग में माननीय योगेश जी भाई साहब का गरिमामयी आगमन हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने आचार्य बंधुओं के साथ सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा की तथा कहा कि समाज की एकता, परिवार की सुदृढ़ता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है।
संस्कार केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने का मार्गदर्शन प्रदान किया।












