भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित *चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य कार्ययोजना बैठक* का शुभारम्भ आज विधिवत् सम्पन्न हुआ। यह कार्यशाला 17 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है।
उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा. हेमचंद जी, सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कंचन सिंह जी एवं काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्री शेषधर द्विवेदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों की *शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि*, *नवीन शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान* एवं *प्रबंधन कौशल का विकास* करना है।

काशी प्रांत के 13 जिलों के 8 संकुल से लगभग 100 प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्याएं सहभागिता कर रहे हैं, जो अपने अनुभव साझा करते हुए समसामयिक शिक्षा विषयों पर मंथन कर रहे हैं।

विशेषज्ञों के व्याख्यान, समूह चर्चा एवं प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से आधुनिक शिक्षा की नई दिशाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा।

यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता एवं प्रभावी नेतृत्व के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।