इस पावन अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के माननीय संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र जी मुख्य अतिथि के रूप में एवं विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ0 राम मनोहर जी तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम में शिक्षा को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए संस्कारित, संयमित एवं जिम्मेदार नागरिक निर्माण पर विशेष बल दिया गया। साथ ही बालिका शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली, पंचकोशीय विकास एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया, जो अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक रहे। 
विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा विभिन्न विद्यालयों से आई प्रधानाचार्या एवं बहनों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सफल बनाया। 





















