संस्कारयुक्त एवं अत्याधुनिक शिक्षा के प्रतिष्ठित केंद्र ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइन्स में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने नर्सरी से कक्षा नवम तक प्रवेश हेतु परीक्षा में सहभागिता की।
प्रातःकाल से ही बड़ी संख्या में भैया-बहिन अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुँचे। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर जी, प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्री इन्द्रजीत त्रिपाठी जी एवं आचार्य बन्धु-भगिनी द्वारा मंत्रोच्चार एवं पुष्पवर्षा के साथ सभी का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अभिभावकों को विद्यालय के सभागार में वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से वर्ष भर की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं विविध गतिविधियों से अवगत कराया गया।
प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी ने अभिभावकों से संवाद करते हुए बताया कि विद्यालय संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ अत्याधुनिक शिक्षण व्यवस्था प्रदान करने वाला एक उत्कृष्ट संस्थान है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 17 मार्च 2026 को सायं 04:00 बजे घोषित किया जाएगा, जिसके उपरांत चयनित विद्यार्थियों का साक्षात्कार होगा।















