संस्कृति बोध अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्यामनगर फर्रुखाबाद में आयोजित वंदना सभा में क्षेत्रीय अभियान प्रमुख श्री राजेन्द्र देव त्रिपाठी जी ने भैया-बहिनों एवं आचार्यों को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जुड़ने का प्रेरणादायी संदेश दिया।
“सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “आत्मवत् सर्वभूतेषु” की भावना को जीवन में उतारते हुए, समाज में बंधु-भाव और मानवीय मूल्यों के विकास का आह्वान किया गया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।










