नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती बलिया में संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शरण मिश्र जी ने माँ सरस्वती एवं संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए वंदना तथा प्रार्थना के उपरांत उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और भैया/बहनों को उनके बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री हरेंद्र नाथ मिश्र जी ने किया।
उप प्रधानाचार्य श्री राम कुमार यादव,
श्री कन्हैया प्रसाद, श्री नमोनारायण पाण्डेय, श्री अभय पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, उमेश जी, प्रमोद जी, रश्मि जी, पुष्पांजलि जी
एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।













