महरौनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में “कौशल विकास” विषय पर आधारित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसके पश्चात बहनों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मनीष ताम्रकार जी एवं अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद साहू जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि वर्तमान युग में शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल का होना अत्यंत आवश्यक है। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।














