विद्यालय में 17 मई 2026 से प्रारंभ हुआ समर कैंप आज हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस कैंप में छात्र-छात्राओं को विविध रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास का प्रयास किया गया। 
कैंप के दौरान बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन हेतु वाटर पार्क भ्रमण भी कराया गया, जहाँ सभी भैया-बहनों ने भरपूर आनंद लिया। 

समर कैंप को दो चरणों में आयोजित किया गया—प्रथम चरण में पीजी से कक्षा 2 तक एवं द्वितीय चरण में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र गुप्ता जी के मार्गदर्शन एवं कोऑर्डिनेटर श्री कुलदीप श्रीवास्तव जी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।













