आज सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग–बस्ती में आशीर्वचन समारोह 2026 का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी तथा सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य श्री भानु प्रताप त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय की वन्दना टोली के छात्रों द्वारा भावपूर्ण वन्दना प्रस्तुत की गई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम में परिचय एवं स्वागत भाषण डॉ० राजन श्रीवास्तव जी द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक परम्परा एवं संस्कारयुक्त शिक्षा पर प्रकाश डाला।
इसके उपरान्त आचार्य श्री सतीश मौर्य जी एवं आचार्य श्री रामजन्म विश्वकर्मा जी ने अपने उद्बोधनों में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।
छात्र-छात्राओं की ओर से समर्थ शुक्ला (12E), अभिनव तिवारी (12D), शौर्य श्रीवास्तव (11A) एवं हार्दिक (11C) ने अपने विचार व्यक्त कर सभी को प्रभावित किया।
इसके पश्चात भैया श्वेतांशु मिश्र द्वारा प्रस्तुत गीत “जीवन ज्योति जले……” ने कार्यक्रम को और भी भावनात्मक एवं प्रेरक बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के पूर्व छात्र योगेश शुक्ल जी ने भारतीय ज्ञान परंपरा की चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मा० प्रधानाचार्य जी ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
समारोह के दौरान कक्षा प्रमुखों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंत में श्री विजय नारायण जी द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
अंततः शान्ति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कुल मिलाकर यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा, संस्कार एवं मार्गदर्शन का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।













