आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामनगर अयोध्या में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदना सभा का आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर दिवाकर चौरसिया जी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महानगर संयोजक) की उपस्थिति में सभी भैया-बहनों द्वारा पूर्ण वंदे मातरम् गान आदर्श रूप में प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मंगली प्रसाद तिवारी जी ने अतिथि का परिचय कराते हुए उनका सम्मान किया।











