पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई), लखीमपुर खीरी में आयोजित इस भव्य बैठक में यतींद्र कुमार शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिव्यकांत शुक्ल जी ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सौरभ मालवीय जी ने संगठन की गौरवशाली यात्रा, वर्तमान उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, संस्कारयुक्त शिक्षा के विस्तार तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन हुआ। साथ ही, पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।



























